देश

Published: Apr 04, 2024 11:35 AM IST

Kangna on Rahul-Priyanka कंगना रनौत का 'राहुल-प्रियंका' पर तंज, बोलीं- हो रहा टॉर्चर, दोनों ही अपनी जिंदगी से परेशान और तंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर पूरे देश में सरगर्मी तेज है, वहीं इस माहौल में सभी नेता एक दुसरे के ऊपर टिका टिपण्णी देने पर उतारू हैं। अब देखिये न हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर ही आज जोरदार हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को भी लेकर काफी कुछ कहा है।

दरअसल कंगना ने गांधी परिवार के दोनों ही चिरागों और नेताओं को हालात का मारा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस सबके के लिए राहुल-प्रियंका की मां और कांग्रेस पार्टी की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। कंगना ने कहा, ‘राहुल गांधी महत्वाकांक्षी मां के पुत्र हैं। वह हालात के मारे और सताए हुए हैं। वह जिंदगीं में कुछ और बहुत ही बेहतर कर सकते थे, लेकिन उनकी मां ने उनपर बेवजह ही दबाव बनाया।’

इस बाबत निजी मीडिया चैनल ‘आज तक’ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने राहुल की पारिवारिक जांदगी पर भी अनेकों कमेंट किया है। उन्होंने कहा, ”सुनने में आता है राहुल गांधी किसी महिला से प्रेम भी करते हैं। लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई। उनका ना तो परिवार बस पा रहा है और ना ही करियर बन पा रहा है। उनके ऊपर परिवार का दबाव बना हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में भई ऐसे कई बच्चे हैं। उनसे जबरदस्ती एक्टिंग करवाई जाती है। राहुल और प्रियंका का भी शायद यही हाल है।”

कंगना रनौत ने कहा, ”राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही बहुत अच्छे बच्चे हैं। लेकिन उनकी मां ने दोनों को ही परेशान कर दिया है। दोनों का राजनीति में कोई फ्यूचर नहीं है।”

इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर कहा कि, “महिलाओं के लिए मेरे दिल में रिस्पेक्ट है। इंदिरा गांधी जी की जीवनी पर मैंने समानता के भाव के साथ एक पूरी फिल्म बनाई है। वो फिल्म कांग्रेस और BJP से उभरकर है। मैंने ‘आरोप-प्रत्यारोप’ के लिए फिल्म नहीं बनाई है। हमारे संविधान के साथ इमरजेंसी की जो घटना हुई थी, वो किस वजह से हुई थी, इस पर हमने फिल्म बनाई है। ये फिल्म इसलिए बनाई है कि आगे संविधान के साथ फिर कोई खिलवाड़ ना हो सके।”

गौरतलब है कि, कुछ दोनों पहले ही कंगना ने राहुल का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि, उन्हें “राहुल गांधी की बातें समझ ही नहीं आतीं। वह किसानों की बात करते हैं और फिर चांद पर निकल जाते हैं। उनके अंदर वो अलाइनमेंट नहीं है। बाद में सॉफ्टवेयर नहीं डाला जा सकता वो डाउनलोड होकर ऊपर से आता है। जो आप चाहते हैं कि वो बने, वो इंसान नहीं बना सकता।” पता हो कि, साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कंगना को मंडी से ‘टिकट’ दिया है।