देश

Published: May 20, 2023 11:18 AM IST

Karnataka Swearing-in Ceremonyकर्नाटक : सिद्धारमैया आज 12.30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, डीके पहली बार उपमुख्यमंत्री, खड़गे के बेटे समेत 8 विधायक बनेंगे मिनिस्टर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. कर्णाटक (Karnatka) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections) के रिजल्ट आने के 7 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस सरकार का आज यानी शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। मिली जानकारी के अनुसार अब से कुछ देर में यानी आज दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ डीके शिवकुमार डिप्टी CM और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक समेत 8 MLA मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी नहीं होंगी शामिल 

वहीं ANI के मुताबिक, डॉ। परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान को मंत्री बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सोनिया, राहुल, प्रियंका के अलावा देशभर के विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हालांकि वहीं मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी नहीं शामिल होंगी।

लोकसभा चुनाव के बाद क्या डीके बनेंगे CM 

जानकारी दें कि, शिवकुमार फिलहाल 50-50 फॉर्मूले पर राजी हुए हैं। पहले ढाई साल सिद्धारमैया CM रहेंगे और बाद के ढाई साल डीके। यानी डीके लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि तब कर्नाटक का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसका नाम अभी भी तय नहीं है।

सिद्धारमैया-शिवकुमार के साथ आज 8 विधायक लेंगे शपथ

जानकारी के अनुसार कर्नाटक में आज सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और और डीके शिवकुमार डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा 8 विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इनमें डॉ। जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद, देशपांडे की जगह रामलिंगा रेड्डी, मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे और एम बी पाटिल के नाम शामिल हैं। सिद्धारमैया ने दल के नेता के तौर पर इनके नामों की लिस्ट राज्यपाल को भी भेज दी गई है।

पता हो कि, बीते शनिवार को हुई मतगणना में कर्नाटक की 224 सीटों में से कांग्रेस को 135, भाजपा को 66, जनता दल एस को 19 और अन्य को 4 सीट मिली थीं। वहीं बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थक उनको मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन, कांग्रेस की पहली पसंद सिद्धारमैया ही थे।