देश

Published: Mar 16, 2023 10:11 AM IST

Rijiju On Rahulकिरन रिजिजू का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, कहा- लंदन में झूठ बोलकर किया देश का अपमान, मांगे माफ़ी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) के कद्दावर नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लंदन में दिए बयान के बाद देश में अब राजनीति तेज हो गई है। दरअसल कानून मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल पर हमला करते हुए आज कहा कि, विदेश में हमारे देश को बदनाम करने का हक किसी को नहीं है। राहुल गांधी ने लंदन में झूठ बोला। उन्होंने देश का अपमान किया है। इस बात कि माफ़ी उन्हें जरुर से मांगनी चाहिए।

उन्होंने आज राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, जब देश की हित की बात होती है तो कोई चुप नहीं बैठ सकता। राहुल गांधी या कांग्रेस नेता अपने हिसाब से जो बोलते हैं वो उनकी मर्जी है लेकिन देश को गाली देने और बदनाम करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।राहुल गांधी जो बोलते हैं उससे कांग्रेस को ही नुकसान होता दिखता है।

गौरततलब है कि बीते कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान BJP और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था।यहां वह लगभग 1500 प्रवासी भारतीयों के बीच स्पीच दे रहे थे।

जानकारी दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे। वहीं आज उनकी ओर से पिछले दिनों लंदन में दिए गए भाषण को लेकर उठे विवाद पर मीडिया से बात करने की संभावना है।