देश

Published: Aug 23, 2021 06:00 AM IST

Remembranceजानें आखिर क्यों मनाया जाता है 'दास व्यापार और उनके उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' पढ़े इससे जुड़ी अहम चीजें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic Credit: U.S. Embassy Bujumbura, Burundi/Facebook

नई दिल्ली : हर साल 23 अगस्त को ‘दास व्यापार और उनके उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ यानी International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह दिन दास व्यापार की त्रासदी से पीड़ित सभी लोगों की स्मृति में मनाया जाता है। आज हम इससे जुडी अहम जानकारी आपको दे रहे है…

ट्रांसलेटैटिक दास व्यापार को यादगार बनाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है और इस दिन को मनाने का फैसला यूनेस्को द्वारा किया गया था। 1791 में सेंट डोमिंगो में विद्रोह और गुलामी, अमानवीयकरण के अंत का मार्ग जिन महिला और पुरुषों ने प्रशस्त किया था उनकी याद में, सम्मान के रूप में यह दिन मनाया जाता है। 

उन महिला और पुरुषों को याद किया जाता है जिन्होंने ट्रांसलेटेटिक दास व्यापार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह दिन विशेष रूप से सबसे पहली बार 23 अगस्त 1998 में मनाया गया था। यह दिन 23 अगस्त 1998 हैती में मनाया गया इसके बाद 23 अगस्त 1999 में सेनेगल में मनाया गया था।