देश

Published: Jul 16, 2022 04:07 PM IST

World Day For International Justice 2022जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस और क्या है इस साल की थीम?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली : विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय (World Day for International Justice) दिवस अपराधियों को सजा दिलाकर उन लोगों को न्याय दिलाने के महत्व (Importance Of Justice) को दर्शाता है। जिन्हें किसी भी तरह से प्रताड़ित किया गया हो या जिस किसी के साथ भी गलत हुआ हो। अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस उन देशों की सक्रियता को देखने के लिए भी मनाया जाता है जो दुनिया भर में न्याय प्रणाली को बनाए रखने का वादा करते हैं। यह दिन मुख्य रूप से न्याय की जरुरत और उसकी महत्वता को दर्शाता है। 

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस हर साल 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय (International Justice) और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के काम को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग सभी देशों द्वारा व्यापारिक लेन-देन जैसे कई काम भारी मात्रा में किए जाते हैं। साथ ही इनके द्वारा जानकारी का भी आदान-प्रदान भी किया जाता है। ये सब कार्य सही से चलता रहे और किसी के भी द्वारा गलती करने पर उसे सजा देकर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके, इसलिए अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था को बनाया गया है। 

विश्व न्याय दिवस थीम 2022 

दुनिया की लगभग 60 प्रतिशत नियोजित आबादी, जिसमें पुरुष, महिला और युवा शामिल हैं, अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में अपनी अजीविका चलाते हैं। इन लोगों को अक्सर सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारी संबंधी लाभों की कमी होती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए विश्व न्याय दिवस 2022 का थीम ‘औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना’ है।