देश

Published: Sep 18, 2020 12:27 PM IST

देशराष्ट्रपति कोविंद ने राज्यसभा सदस्य अशोक गस्ती के निधन पर शोक जताया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्यसभा सदस्य अशोक गस्ती (Ashok Gasti)  के निधन से दु:खी हैं जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा में लगा दिया।

गस्ती (55) का बृहस्पतिवार रात बेंगलुरु में निधन हो गया। वह कर्नाटक से सत्तारूढ़ भाजपा के राज्यसभा सदस्य थे। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती के निधन से दुखी हूं। वह सामान्य पृष्ठभूमि से आते थे और उन्होंने अपना जीवन अत्यंत परिश्रम और हमदर्दी के साथ जनता के लिए तथा समाज की सेवा में लगा दिया। उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं।”