देश

Published: Jul 22, 2023 10:05 AM IST

Bihar News बिहार के मुजफ्फरपुर में देर रात गोलाबारी, पांच लोगों को लगी गोली, दो की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानी लोग Pic Source- ANI

मुजफ्फरपुर: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में बीते देर रात उपद्रवियों ने गोलीबारी की जिसमें  2 की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा कि चार उपद्रवी थे जो कि बाइक सवार थे। प्रॉपर्टी डीलर और उसके सुरक्षा गार्ड को गाली मारकर फरार हो गए। वहीं मामला प्रॉपर्टी विवाद का बताया जा रहा है।

बाइक सवार थे हलावर
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने (Ahiyapur police station) क्षेत्र में ये घटना हुई है। एक स्थानीय ने बताया ने बताया कि गोली चलाने वाले चार लोग थे जो 2 बाइकों पर आए थे। हमें जब पता चला तो हम यहां पहुंचे। गोली आशुतोष साही को लगी है जिनकी मौके पर ही मौत हो गई उनके बॉडीगार्ड को भी गोली लगी है। थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि 5 लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 लोग घायल हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। हम मौके पर नहीं गए हैं। हम अस्पताल में हैं।

प्रोपर्टी डीलर और सुरक्षा गार्ड की मौत
घटना की जानकारी होने पर कप्तान भी मौके पर पहुंच गए। SSP राकेश कुमार (Rakesh Kumar) ने बताया कि देर रात्री में गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें प्रोपर्टी डीलर आशुतोष साही (Ashutosh Sahi)  और उनके एक निजी अंगरक्षक की मौत हुई है। अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में 2 बाइकों पर कुल 4 अपराधी थे। सुबह FSL की टीम घटना स्थाल की जांच करेगी। अभी तक की जानकारी में प्रोपर्टी के विवाद की बात सामने आई है। आगे की जांच की जा रही है।