देश

Published: Apr 19, 2024 07:40 AM IST

Lok Sabha Election 2024 1st Phase Votingलोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, नितिन गडकरी समेत इन बड़े दिग्गजों की साख आज दांव पर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए आज यानी शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग (Voting) शुरू है। इस पहले चरण में आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी है। जानकारी दें कि, पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की साख भी आज दांव पर आ लगी है। वहीँ आज शाम तक पहले चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव खत्म हो जाएंगे।

वहीं आज लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी मतदाता वोट डाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होगा औऱ नतीजे 4 जून को आएंगे। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में इस बार 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।