देश

Published: Jul 06, 2020 02:52 PM IST

देशमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति से की मुलाकात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। चौहान ने हाल ही में 28 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए वह अभी राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकातों में नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा चर्चा का मुख्य मुद्दा है। उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने नयी दिल्ली में आज उप राष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू से मुलाकात की।”(एजेंसी)