देश

Published: Dec 08, 2020 03:05 PM IST

बंद भारत बंद के समर्थन में महाराष्ट्र के संघटन हुए शामिल, जलाया बिल, हुआ रास्ता रोको और बाइक रैली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: किसानों (Farmers) के समर्थन में किए गए देश भर में आज ‘भारत बंद’ (Bharat Band) को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी जगह-जगह प्रदर्शन (Protests) हुए। अलग-अलग राजनितिक दलों और यूनियनों ने बंद के समर्थन में प्रदर्शन किए।

ठाणे (Thane) में रास्ता रोको किया गया तो वहीँ नवी मुंबई (Navi Mumbai) में बाइक रैली निकाल कर प्रोटेस्ट किया गया। महाराष्ट्र के किसान नेता राजू शेट्टी ने इस मौके पर कोल्हपुर में कृषि बिल (Agriculture Bill) की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया। 

राजू शेट्टी ने जलाया बिल 

महाराष्ट्र के किसान नेता राजू शेट्टी (Raju Shetty) ने मंगलवार सुबह को कोल्हपुर में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए विरोध प्रदशन किया। भारत बंद का समर्थन करते हुए राजू शेट्टी ने कृषि बिल के विरोध में प्रतियां जलाईं और अपना विरोध ज़ाहिर किया। 

 ठाणे में रास्ता रोको 

महाराष्ट्र के ठाणे में भारतीय जय हिंद पार्टी (Bhartiya Jai Hind Party) नाम के संघटन ने भारत बंद के समर्थन में मंगलवार सुबह रास्ता रोको आंदोलन किया। संघटन के कुछ कार्यकर्ताओं ने रस्ते पर लेट कर कृषि बिल को लेकर अपना विरोध ज़ाहिर किया। इस मौके पर कई गाड़ियां रोक दी गईं और नारेबाज़ी भी की गई।

नवी मुंबई में निकाली गई बाइक रैली 

जहां देश भर में भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन जारी हैं वहीँ नवी मुंबई में भी किसान  आंदोलन के सपोर्ट में बाइक रैली निकाली गई।