देश

Published: Dec 02, 2020 08:43 AM IST

देशममता बनर्जी आज करेंगी 'ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट' को संबोधित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) आज यानि बुधवार को प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट (Oxford Union Debate) को ऑनलाइन संबोधित करेंगी। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला मुख्यमंत्री होंगी।

सचिवालय सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि बनर्जी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे कन्याश्री, रूपाश्री, कृषक बंधु और द्वारे बांग्ला के बारे में बताएंगी। एक अधिकारी ने कहा कि बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनियन की ओर से जुलाई में ही निमंत्रण दिया गया था।