देश

Published: Sep 26, 2021 12:00 PM IST

Mann ki baat 'विश्व नदी दिवस' पर नदियों के महत्व पर बोले PM मोदी - साल में 1 बार नदी उत्सव जरूर मनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 81वीं बार अपने देश को ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) रेडियो कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया है। आज PM मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत विश्व नदी दिवस से की, उन्होंने नदियों के महत्व को बताया और भारत में नदियों की आस्था की भी उस पर चर्चा की। आज प्रधानमंत्री ने कहा कि,  एक दिन ऐसा भी है जो हम सबको याद रखना चाहिए और ये दूँ है जो भारत की परम्पराओं से बहुत सुसंगत है। सदियों से जिस परम्पराओं से हम जुड़े हैं उससे जोड़ने वाला है। ये है ‘वर्ल्ड रिवर डे’ यानि ‘विश्व नदी दिवस’। आज प्रधानमंत्री ने साल में एक बार नदी उत्सव मनाने की लोगों से अपील भी की।

आइये देखें आज प्रधानमंत्री मोदी ने और क्या क्या अपनी ‘मन की बात’ में कहा