देश

Published: Nov 28, 2023 07:39 PM IST

Begusarai Explosion बिहार के बेगुसराय में बम धमाका, 6 बच्चे घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बेगूसराय: बिहार के बेगुसराय (Begusarai ) में मंगलवार को बम धमाका (Bomb Blast in Bihar) हुआ है। इस धमाके में  कम से कम छह बच्चों के घायल होने की खबर है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव निवासी बैद्यनाथ सिंह के जर्जर मकान के पास बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान यह विस्फोट हुआ। 

https://twitter.com/ANI/status/1729487566871957875 

घटना में नीतीश कुमार, सिंटू कुमार, भुल्ली कुमारी, अंकुश कुमार, स्वाति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो  गए है। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।