देश

Published: Dec 22, 2023 09:50 AM IST

Andhra Pradesh Fireआंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी में भीषण आग, 15 घर चपेट में

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में लगी भीषण आग की तस्वीर

गोदावरी: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने से 15 घर जल गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की  गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की मशक्कत की जा रही है।

 न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये आग गैस सिलेंडर फटने से लगी है, जिससे 15 घर आग की चपेट में आ गए और आग का गोला बन गए। जारी की गई एएनआई वीडियो के मुताबिक आग काफी लंबे क्षेत्र में लगा है।