देश

Published: Dec 04, 2020 12:10 PM IST

नौसेना दिवसजल पर सदैव आपका प्रभुत्व रहे: राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों को दी बधाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने शुक्रवार को नौसेना दिवस (Navy Day) के अवसर पर नौसैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की समुद्री सरहदों की रक्षा करने, व्यापार मार्गों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्र उन पर गर्व करता है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘नौसेना दिवस (Navy Day) पर हमारे नौसैन्यकर्मियों, पूर्व कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। देश की समुद्री सरहदों की रक्षा करने, व्यापार मार्गों की रक्षा करने की आपकी प्रतिबद्धता और नागरिक आपात स्थितियों के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्र को आप पर गर्व है। जल पर सदैव आपका प्रभुत्व रहे। जय हिंद!”

वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध (Indo-Pakistan War) के दौरान भारतीय नौसेना (Indian Navy) द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया जाता है।(एजेंसी)