देश

Published: Jul 30, 2022 05:20 PM IST

Politicsशराब निति को लेकर मीनाक्षी लेखी का केजरीवाल सरकार पर हमला, कहा- सत्य नहीं छुप सकता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

नई दिल्ली: दिल्ली की नई आबकारी नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और आप सरकार की मुशिको में घिरती नजर आरही है। राज्यपाल के दिए सीबीआई जांच आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने नई नीति को वापस लेकर पुरानी नीति पर शराब बेचने का ऐलान किया। केजरीवाल के इस यूटर्न पर केंद्रीय मंत्री और नई दिल्ली सीट से विधायक मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “कितना भी छुपाओ सत्य छुप नहीं सकता।”

लेखी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अभी तो जांच शुरू भी नहीं हुई पहले ही डर के नई शराब नीति वापस ले ली। अभी तो आपके घोटाले बाहर आने बाकी है। आगे आगे देखिये होता है क्या.. सत्य कभी छुपाए नहीं छुपता।”