देश

Published: Apr 08, 2022 11:06 AM IST

Asaram Bapuगोंडा : आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में मिली नाबालिग लड़की की लाश, इतने दिनों से थी लापता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली/गोंडा. सुबह की एक दिल दहलाने वाली खबर के अनुसार जेल में बंद आसाराम (Asaram Bapu) के गोंडा स्थित आश्रम (Gonda Ashram) से नाबालिग लड़की का शव (Dead Body Of Girl) मिला है। सूत्रों के अनुसार बालिका की उम्र करीब 13-14 साल है। वहीं अब शव मिलने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में भयंकर सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पुलिस भी मौजूद है।

घटना के अनुसार गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम से आज यानी शुक्रवार अल सुबह एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है। उक्त लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी हुई एक कार में मिली है। वहीं लाश बरामद करने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

यह भी खबर है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार बीते मंगलवार से अपने घर से लापता थी। जब काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल तो बीते गुरुवार को घरवालों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। 

ऐसा भी बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से उक्त शव बरामद कर लिया। वहीं पुलिस की मानें तो शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। साथ ही अब उक्त शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से जुड़े और वहां मौजूद कई लोगों से थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

वहीं आसपास के लोगों के अनुसार लड़की का पिता भी ऐसे ही बीते 3 सालों से रहस्मय रूप से गायब है। पुलिस फिलहाल उस मामले की भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। साथ ही अब किसी को भी आसाराम के उक्त आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। 

गौरतलब है कि बीते 2013 से ही आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। बलात्कार के जुर्म में उसे 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालाँकि आसाराम ने कई बार जमानत के लिए याचिकाएं भी दाखिल की हैं, लेकिन हर बार उसकी कोशिशें कोर्ट द्वारा नाकाम हो गईं हैं।