देश

Published: Nov 19, 2021 09:38 AM IST

Big Newsकिसानों के आंदोलन के आगे झुकी मोदी सरकार, तीनों कृषि कानून वापस लिए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली.  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान PM मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का बड़ा और महत्वपूर्ण ऐलान किया। गौरतलब है कि, मोदी सरकार पिछले साल कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कानून लाई थी। लेकिन कई किसान संगठन इन कानूनों का लगातार पुरजोर विरोध कर रहे थे।

इस बड़े मुद्दे पर PM मोदी ने कहा, “उक्त तीनों कानून कृषि में सुधार के लिए ही लाए गए थे। ताकि छोटे किसानों को और भी ताकत मिले।  वैसे सालों से ये मांग देश के किसान और विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री कर रहे थे।  जब ये कानून लाए गए, तो संसद में भी गहन चर्चा हुई।  देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत भी किया, अपना समर्थन दिया।  मैं सभी का बहुत बहुत आभारी हूं।  साथियों हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत के हित में, गांव, गरीब के हित में पूर्ण समर्थन भाव से, नेक नियत से ये कानून लेकर आई थी।  लेकिन इतनी पवित्र बात पूर्ण रूप से किसानों के हित की बात हम कुछ किसानों को शायद ठीक से समझा नहीं पाए। जिसका खेद रहेगा।” 

इसके साथ ही PM मोदी ने किसानों से अपील की, कि अब वे सब अपने अपने घर लौटे, खेत में लौटें, परिवार के बीच लौटें, हम सब मिलकर एक एक नई शुरुआत करते हैं। 

वैसे आज PM मोदी के संबोधन के बाबत PMO की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई थी। खुद PM मोदी ने भी आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी, आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है। पता हो कि आज PM मोदी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करने उत्तरप्रदेश के के महोबा भी जाएंगे।  फिर शाम को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में भी सम्मिलित होंगे। 

आइए आपको बताते हैं कि आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर PM नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है;