देश

Published: Jun 08, 2023 01:23 PM IST

Monsoon Arrivalमानसून 8 दिन की देरी से भारी बारिश के साथ पहुंचा केरल, IMD ने दी जानकारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. बारिश और मानसून (Monsoon) पर मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर अपना पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। इनके अनुसार अब मानसून भारत पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून के आगमन की आज घोषणा की है।

वैसे तो मौसम हर पल करवट बदल रहा है। ऐसे में फिलहाल कहीं बारिश की फुहारें पड़ रही हैं तो दूसरी जगहों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं अब लोग भी बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे। वहीं आज इस बीच, IMD ने लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल, आठ दिन के देरी के बाद आखिरकार मानसून केरल पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी जग गई है। 

वहीं IMD ने बीते रविवार को कहा था कि केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख से तीन से चार दिन की देरी हो सकती है। वैसे तो सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में एक जून को करीब सात दिनों के मानक विचल के साथ दस्तक देता है। वहीं मामले पर विभाग ने मई के मध्य में कहा था कि, यह 4 जून तक केरल पहुंच सकता है। लेकिन अब आज यानी 8 जून को मानसून ने भारत में अपनी दस्तक दे दी है।