देश

Published: Oct 18, 2021 11:47 PM IST

Corona Vaccinationभारत में अबतक कोविड टीके की 98 करोड़ से अधिक खुराक दी गई : स्वास्थ्य मंत्रालय

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 के टीके की 98 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 79 लाख से अधिक खुराक सोमवार को दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को शाम सात बजे तक 79,74,435 खुराक लगायी गयी। टीकाकरण के इस आंकड़े में देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद वृद्धि की संभावना है। उसने कहा कि देश में अबतक कोविड-19 के टीके की 98.6 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 

स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए एक मार्च को आरंभ हुआ। उसके बाद एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए यह अभियान शुरू किया गया। सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया था।