देश

Published: Dec 26, 2023 09:48 AM IST

MV Chem Pluto Crisisअरब सागर में हाई अलर्ट क्यों है भारत? तैनात किये अपने 3 वॉरशिप,कौन कर रहा आक्रमण की 'गुस्ताखी'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: जहां एक तरफ भारत के पश्चिमी तट पर कैमिकल टैंकर MV केम प्लूटो (MV Chem Pluto) पर ड्रोन से अटैक (Drone Attck) की पुष्टि हो चुकी है। वहीं इंडियन नेवी ने बीते सोमवार को जहाज एमवी केम प्लूटो के मुंबई बंदरगाह पहुंचने के बाद उसका बारीक निरीक्षण किया।

इस बाबत इंडियन नेवी (Indian Navy) के अधिकारियों ने कहा कि हमले वाली जगह और जहाज पर पाए गए मलबे का विश्लेषण करने ड्रोन हमले का स्पष्ट संकेत मिलता है और सभी विवरणों का पता लगाने के लिए आगे फॉरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की की भी आवश्यकता होगी।

नौसेना ने किये 3 युद्धपोत तैनात 

जानकारी दें कि दो दिन पहले यह जहाज न्यू मैंगलोर बंदरगाह के रास्ते में था, तभी अरब सागर में एक ड्रोन अटैक हुआ था। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया था कि एमवी केम प्लूटो पर ‘ईरान से दागे गए ड्रोन’ ने हमला किया था। इधर अब वाणिज्यिक जहाजों पर हाल के हमलों के मद्देनजर, नेवी ने क्षेत्र में अपनी प्रतिरोधक उपस्थिति बनाए रखने हेतु युद्धपोत INS मोर्मुगाओ, INS कोच्चि और INS कोलकाता को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान P8I को भी लगाया गया है।

क्या इरान कर रहा हमले 

इस मूदे पर अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेंटागन ने दावा किया था कि टैंकर जहाज को ईरान से दागे गए ड्रोन से निशाना बनाया गया। वहीं तेहरान की ओर से समर्थित हमास पर इजरायल के युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब पेंटागन ने खुले तौर पर ईरान पर जहाजों को सीधे निशाना बनाने का आरोप लगाया है।