देश

Published: Aug 09, 2022 12:45 PM IST

Bihar Crisisनीतीश का नया 'ट्विस्ट', BJP को छोड़ तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार! मांगा राज्यपाल से मिलने का समय

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई  दिल्ली. जहां एक तरफ, बिहार में एक बार बड़ी सियासी उठापटक हो रही है। जी हां, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), BJP का साथ छोड़कर फिर से RJD के साथ सरकार बनाने की फिराक में हैं। ऐसे में अब RJD द्वारा BJP को झटका देने की पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है।

ऐसे में अब बिहार में बाजी पलट चुकी है। यहां अब नीतीश कुमार ने BJP का साथ छोड़ RJD के साथ सरकार बनाने की तैयारी में हैं। इस बीच BJP के सभी 16 मंत्री राजभवन जा कर अपना इस्तीफा राज्यपाल को देंगे। हालाँकि इसके पहले JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया था कि, बिहार में NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। अभी तक कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता है।

इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से आज मिलने का भी समय मांगा है। ऐसे कयास हैं कि राज्यपाल से मिलकर नीतीश नए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। हालाँकि चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार की नई सरकार में CPI ( ML) शामिल नहीं होंगी।