देश

Published: Apr 23, 2023 10:49 AM IST

Amritpal Arrestedभगोड़े अमृतपाल पर पंजाब पुलिस का बड़ा बयान- उसके पास नहीं बचा था भागने का कोई भी रास्ता, सरेंडर नहीं नाकेबंदी कर किया गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. आज भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh Arrested) को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police Press Conference) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। वहीं इस ख़ास कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने बताया कि, अमृतपाल को  NSA के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके पास भागने का कोई रास्ता नहीं बचा था। पंजाब पुलिस ने उसे आज सुबह 6:45 परगिरफ्तार किया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी उसको फिलहाल डिब्रुगढ लेकर रवाना हो गई हैं।

पुलिस और इंटेलिजेंस का ज्वाइंट ऑपरेशन

वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि, यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस का ज्वाइंट था। अमृपाल सिंह 35 दिन से भारी दबाव में था और भाग रहा था। यह भी बताया गया कि, कानून अपना काम करेगा और पंजाब के लोगों ने अभी तक शांति बनाए रखी है, जिसके लिए लोगों को धन्यवाद। पंजाब में किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी और ऐसा कोई भी काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अमृतपाल डिब्रूगढ़ रवाना

मामले पर पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि, मारे पास खास जानकारी थी जिसमें हमको पता था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है। हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को रखते हुए उसको गिरफ़्तार किया। उसको गिरफ़्तार करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया है। पंजाब में क़ानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई अशंका नहीं है।

वहीं मामले पर पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुलिस ने बिना किसी गलती के पूरे गांव को घेरा और यह जानकारी थी कि, अमृतपाल गुरुद्वारा साहब के अंदर है। पुलिस ने गुरुद्वारा साहब का सम्मान किया और उसके अंदर नहीं गई। उसके पास मैसेज चला गया था कि वह घिर गया था। इसके बाद उसे रोडेगांव से आज गिरफ्तार किया गया। बता दें कि, पंजाब पुलिस ने फरारी के 36 दिनों के बाद अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वो बीते 18 मार्च से फरार था।