देश

Published: Sep 14, 2021 06:00 AM IST

Happy Hindi Diwas 2021 Wishesहिंदी दिवस के खास मौके पर इन Messages, Quotes, Shayari भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज के दिन हिंदी नहीं बोलने वाला भी इसे याद कर लेता है। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य है। लोगों को हिंदी भाषा के बारे में बताना लोगों को इसका प्रयोग करने के लिए कहना। अगर लोग हिंदी भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे तो हिंदी का विकास कैसे होगा।  

1- हिंदी का सम्मान।

देश का सम्मान है।

हमारी स्वतंत्रता वहां है।

हमारी राष्ट्रभाषा जहां है।

हिंदी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा की सरलता, सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है।

2- हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा,

हिंदी है हमारी बड़ी प्यारी,

हिंदी की सुरीली वाणी,

हमें लगे हर पल प्यारी।

हिंदी ने इन पहलुओं को खूबसूरती से समाहित किया है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए ही यह दिवस मनाया जाता है।

3- हिंदी भाषा है हमारी जान,

हिंदी भाषा है हमारे देश की पहचान,

हम करते हैं हिंदी भाषा का,

सच्चे दिल से सम्मान…

हिंदी ही एक ऐसी भाषा है। जिसे लोग आसानी से समझ सकते है। लोग आपस में बात कर सकते है। महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा को जनमानस भाषा कहा था। 

4- हिंदी से हिन्दुस्तान है

तभी तो यह देश महान है,

निज भाषा की उन्नति के लिए

अपना सब कुछ कुर्बान है…

महात्मा गांधी चाहते थे कि हिंदी हमारे देश की राष्ट्रभाषा बने। साहित्यकारों ने भी  हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का बहुत प्रयास किया।

5- भारत के गांव की शान है हिंदी

हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,

मेरे हिन्द की जान हिंदी

हर दिन नया वाहन हिंदी

 लेकिन हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला। हालांकि भारत में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला है। हिंदी दिवस के दिन सभी स्कूलों और कॉलेज में कार्यक्रम होते है। छात्र इस पर भाषण देते है, साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

6- हर कण में हैं हिन्दी

बसी मेरी मां की इसमें बोली

बसी मेरा मान है हिन्दी

मेरी शान है हिन्दी…

हर भाषा का अपना महत्व है। परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है, जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बांधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिन्दी भाषा ही है। 

7- वक्ताओं की ताकत भाषा

लेखक का अभिमान हैं

भाषा भाषाओं के शीर्ष पर बैठी

मेरी प्यारी हिंदी भाषा…

हिंदी दिवस  (Hindi Diwas Messages) पर आप भी लोगों को मैसेज भेजकर शुभकामनाएं  (Hindi Diwas Wishes) दे सकते है। इन को आप हिंदी दिवस पर अपने स्टेटस भी (Hindi Diwas Status) रख सकते है।