देश

Published: Jul 01, 2023 01:47 PM IST

Parliament Monsoon Session 2023Monsoon Session 2023: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, पेश हो सकता है UCC बिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Parliament monsoon session 2023

नई दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi)  ने ट्वीट कर आगामी संसद सत्र कब से शुरु होगी इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने सत्र को सफल व सार्थक बनाने की अपील भी की है। ये सत्र 23 दिन तक चलेगा। 

20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र 2023 
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि संसद का मानसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।

 नए संसद भवन में होगा मानसून सत्र 2023 
20 जुलाई से शुरू होने जा रहे आगामी मानसून सत्र 2023 का नए संसद भवन में पहला मानसून सत्र होगा। हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक एलान अभी तक नहीं हुआ है। आधिकारिक एलान  होना अभी बाकी है। 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार होने का भरपूर अनुमान है। 

हंगामेदार हो सकता है मानसून सत्र 
मानसून सत्र के दौरान दिल्ली के लिए लाए गए केंद्र सरकार के संशोधन बिल पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि यह बिल सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद लाया गया है, जिसमें दिल्ली में प्रशासन के लिए कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अधिकृत किया है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी मुखर है और अन्य पार्टियों का समर्थन जुटाकर केंद्र पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। 

UCC पर राय जानने के लिए बुलाई गई सांसदो की बैठक
समान नागरिक संहिता को लेकर सांसदों की राय जानने के लिए संसदीय स्थायी समिति की  बैठक बुलाई गई है। ये बैठक 3 जुलाई  को है। इस मुद्दे पर विधि आयोग, कानूनी मामलों के विभाग और विधायी विभाग के प्रतिनिधियों को बुलाया है। विधि आयोग द्वारा समान नागरिक संहिता पर आम लोगों से सुझाव मांगने के मुद्दे पर इन तीनों विभागों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। उम्मीद ये भी है कि मानसून सत्र 2023 में UCC  बिल पेश भी किया जा सकता है।