देश

Published: Jul 28, 2021 01:34 PM IST

Parliament Monsoon Sessionसदन के स्पीकर पर कांग्रेस और TMC सांसदों ने फेंके कागज के टुकड़े, अनुराग ठाकुर का पलटवार-लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड (Pegasus Spyware Row) को लेकर केंद्र और विपक्ष आमने-सामने है। साथ ही इस मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) पर असर पड़ रहा है। इसी बीच लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस-टीएमसी (Congress-TMC) के सांसदों ने स्पीकर के चेयर के ऊपर कागज के टुकड़े फेंके हैं। इसे लेकर अब केंद्र सरकार आक्रामक मोड़ में आ गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने इसे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना बताया है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद में आज पार्टियों ने अपने पश्नों को रखा लेकिन कांग्रेस और TMC सांसदों ने सदन के स्पीकर पर कागज फेंकें। संसद में मौजूदा अधिकारियों के ऊपर भी वे चढ़े। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार करने की घटना है।

अनुराग ठाकुर ने कहा-लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद में सरकार विपक्ष के सवालों के उत्तर देने के लिए तैयार है तो कांग्रेस, TMC और अन्य दल संसद में प्रश्न पूछने से क्यों भाग रहे हैं? इनका काम संसद की कार्यवाही में रुकावट पैदा करना है। विपक्ष के काम से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी आवाज को संसद में दबाया जा रहा है। हमारा एक सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने पेगासस को खरीदा था कि नहीं? क्या केंद्र सरकार ने उसका इस्तेमाल अपने देश के लोगों के खिलाफ किया था कि नहीं? हम यह जानना चाहते हैं।