देश

Published: Mar 16, 2022 08:49 PM IST

Crude Oilजल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! रशिया-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने उठाया मौके का फायदा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने कच्चे तेल की मौजूदा अंतरराष्ट्रीय दरों के मुकाबले रूस से भारी छूट पर 30 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि आओईसी ने मई डिलिवरी के लिए ‘यूराल्स क्रूड’ को दिनांकित ब्रेंट की तुलना में 20 से 25 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर खरीदा है।

यूक्रेन पर किये हमले को लेकर अमरीका समेत पश्चिमी देशों ने रशिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिसमें तेल, गैस को  खरीदना भी शामिल है। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले दिनों पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि वह तत्काल समय से रशिया से तेल और गैस नहीं खरीदेगा। इसी के साथ ब्रिटेन ने भी साल के आखिर तक कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा। पश्चिमी देशों के इस प्रतिबंध के बाद रूस ने रूस ने भारत और अन्य बड़े आयातकों को रियायती कीमतों पर तेल और अन्य वस्तुओं की पेशकश शुरू कर दी है।

अपनी शर्तो पर ख़रीदा तेल

आईओसी ने अपनी शर्तों के आधार पर रूस से कच्चे तेल ख़रीदा है। इसमें विक्रेता द्वारा भारतीय तट तक कच्चे तेल की आपूर्ति शामिल है।यह शर्त माल ढुलाई और बीमा की व्यवस्था में प्रतिबंधों के कारण होने वाली किसी भी जटिलता से बचने के लिए रखी गई थी। अपनी कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85 प्रतिशत आयात से पूरा करने वाला भारत सस्ती दरों पर कच्चे तेल की खरीद कर ऊर्जा बिल में कमी लाना चाहता है।

IOC ने यह रखी थी शर्त

इसके पहले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि देश गैर-पारंपरिक आपूर्तिकर्ता से ईंधन खरीदने के लिए आवश्यक बीमा और माल ढुलाई जैसे पहलुओं पर विचार करने के बाद ही रियायती कीमतों पर कच्चे तेल को बेचने के रूस के प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। गौरतलब है कि भारत अपनी कच्चे तेल जरूरतों का सिर्फ 1.3 प्रतिशत ही रूस से खरीदता है।