देश

Published: Dec 12, 2020 09:37 AM IST

जन्मदिनPM मोदी ने दी NCP प्रमुख शरद पवार को 'जन्मदिन' की बधाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) को उनके 80वें जन्मदिन (Birthday) पर शनिवार को बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पवार जी को जन्मदिन की बधाई। कामना है कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करे।” महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार प्रमुख विपक्षी नेताओं में से एक हैं और उन्हें देश में भाजपा विरोधी मोर्चे का प्रमुख चेहरा माना जाता है।