देश

Published: Mar 05, 2021 11:36 AM IST

Happy Birthday मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन पर PM मोदी ने फोन कर कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic Credit : Google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ” पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।” आपको बता दें कि चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे। हालांकि कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की।