देश

Published: Mar 31, 2022 12:41 PM IST

PM Narendra Modiआज राज्यसभा से 72 सांसद हुए रिटायर, इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने कही ये बड़ी बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. दोपहर कि बड़ी खबर के अनुसार आज राज्यसभा (Rajya Sabha) से 72 सांसद रिटायर (Retire) हो रहे हैं। ख़ास तौर से इनकी विदाई के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद में आज सभी जाने वाले सांसदों को संबोधित किया और उन्हें आगे के जीवन के लिए ह्रदय से शुभकामनाएं दीं। 

इस बाबत आज PM मोदी ने कहा कि, “एक लंबा समय हम इन चार दीवारों के बीच बिताते हैं। देश की हर कोने की भावनाओं का यहां प्रवाह बहता रहता है, जिसे हम खुद भी अनुभव करते हैं। हम जितना सदन को देकर जाते हैं, उससे ज्यादा लेकर भी जाते हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,  “यहां हम अनेक विविधता को अनुभव करते हैं। अब समय आया है कि इन चार दीवारों से निकलकर भी इन अनुभवों को चारों दिशाओं में ले जाएं। साथ ही हमारी ये भी कोशिश रहे कि सदन में अपने कालखंड में हमने जो महत्त्वपूर्ण चीजें देखी हैं, जिन्होंने देश को दिशा दी है, उन्हें लिखें, ताकि वे देश की आने वाली पीढ़ियों के काम जरुर आएं।

इसके बाद PM मोदी ने यह भी कहा कि, ” हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के 75 साल में देश के महापुरुषों ने देश को बहुत कुछ दिया है। लेकिन अब हमारी बारी है। जो सदस्य यहां से जा रहे हैं उन्हें बहुत कुछ तो नहीं मिलेगा, लेकिन मेरी यह उम्मीद जरुर है कि यहां से एक बड़े मंच पर जाकर आप आजादी के अमृत महोत्सव में लोगों को प्रेरित करेंगे। आप सभी को मेरा बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”