देश

Published: Oct 13, 2022 08:53 AM IST

PM Modi Himachal Visitअब से कुछ देर में PM मोदी पहुंचेंगे हिमाचल, 9 दिनों में यह दूसरा दौरा, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) हिमाचल (Himachal Pradesh) में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vabde Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि, यह ट्रेन अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए के बीच चलाई जाएगी। इसके अलावा PM मोदी आज यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

गौरतलब है कि, PM मोदी का इस महीने में हिमाचल में यह दूसरा दौरा है। आज चंबा जिले में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बाबत PMO की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पहले PM मोदी का चंबा जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह पहले ऊना पहुंचेंगे।

जानें वंदे भारत एक्सप्रेस क्यों है खास 

यह है PM मोदी का पूरा शेड्यूल

गौरतलब है कि देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वर्तमान में दो रूटों नई दिल्ली से कटरा (माता श्री वैष्णो देवी) और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है। वहीं तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन, गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल (Gandhi Nagar To Mumbai Central) के बीच चल रही है। पता हो कि, इसी साल की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी खजुराहो से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी। ऐसे में जल्द ही ये ट्रेनें पूरे देश में चलेंगी।