देश

Published: Aug 26, 2023 09:13 AM IST

PM Modi In ISROISRO से PM मोदी के 3 बड़े ऐलान, ‘शिव शक्ति’, ‘तिरंगा’ और ‘नेशनल स्पेस डे’ के साथ नारी शक्ति को किया सलाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बेंगलुरु के ISRO सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपनी बधाई दी। वहीं इसके सतह ही आज उन्होंने ISRO चीफ एस सोमनाथ सहित अन्य सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। आज इस खास मौके पर PM मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस स्थान पर चंद्रयान उतरा उस, प्वाइंट को अब ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।

वहीं आज अपने संबोधन के दौरान ISRO की कामयाबी पर भावुक होते हुए PM मोदी ने कहा कि, “चंद्रयान के चिन्ह जहां भी हैं वह प्वाइंट ‘तिरंगा प्वाइंट’ कहलाएगा। यह मिशन हमे सीख देता है कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।” वहीं PM मोदी ने आगे कहा कि 23 अगस्त का दिन अब से ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने मून मिशन में महिलाओं के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि, निर्माण से प्रलय तक पूरी सृष्टि का आधार तो नारी शक्ति ही है।

इसके साथ ही आज अपने संबोधन में ऋषि-मुनियों के समय का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा कि, देखा जाए तो अंतरिक्ष विज्ञान के तमाम गुणों और रहस्यों की खोज बहुत पहले ही कर ली गई थी। लेकिन आज पूरी दुनिया, भारत की विज्ञान शक्ति, हमारी टेकनोलिजी और हमारे वैज्ञानिक स्वभाव का भी ‘लोहा’ मान चुकी है।” चंद्रयान-3 की सफलता पर  उन्होंने काहा कि, यह कोई साधारण कामयाबी नहीं नहीं है। हमारे मून मिशन की सफलता वैज्ञानिकों के परिश्रम का परिणाम है। अप सभी को आपके अथक परिश्रम के लिए मेरा सैल्यूट।”

जानकारी हो कि, भारत को अब चांद पर पहुंचने की भी सफलता मिल गई है। चंद्रयान-3 ने जहां चांद की सतह पर उतर कर ‘अमर’ इतिहास रच दिया है। वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत अब विश्व का पहला देश बन गया है।