12:33 PMOct 22, 2020
PM मोदी: आत्मनिर्भर भारत का संदेश, शोनार बांग्ला से ही होगा सफल

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि,  आत्मनिर्भर भारत का संदेश भी अब बंगाल से ही सफल होगा। बंगाल के तेज विकास के लिए अब निरंतर कार्य  किया जा रहा है, बंगाल में अब तक पीएम आवास के तहत 30 लाख घर बनाए जा चुके है। उज्ज्वला योजना में 90 लाख महिलाओं को अभी तक गैस कनेक्शन दिए गए, बंगाल में चार करोड़ बैंक खाते भी खोले गए। उन्होंने कहा कि  कोलकाता में मेट्रो प्रोजेक्ट में भी अब तेजी लाई गई है। 

12:30 PMOct 22, 2020
PM मोदी: महिलाओं का हित सर्वोपरि

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि, नारी शक्ति सभी चुनौतियों को परास्त करने की शक्ति रखती है। हर किसी को उनके साथ खड़े होना ही चाहिए, बीजेपी के यही विचार, संस्कार और संकल्प हैं। देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान पुरजोर जारी है। तीन तलाक के खिलाफ कानून हो या फिर जनधन योजना में महिलाओं के नाम से भी खाते हो। स्वच्छ भारत के तहत शौचालय का निर्माण हो या फिर रसोई गैस में सिलेंडर पहुंचाना हो, सरकार ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी सरकार पूर्णतः सजग है, दुराचार करने वालों को मृत्यु दंड का भी प्रावधान किया गया है।

12:26 PMOct 22, 2020
PM मोदी: बंगाल से निकले महापुरुषों ने शस्त्र और शास्त्र से सेवा की

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि, "बंगाल की भूमि से निकले महापुरुषों ने शस्त्र और शास्त्र से सेवा की है। उन्होंने पूरी मानवता को सहीं दिशा दिखाई। रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, मां आनंदमयी, महर्षि ऑरबिंदो, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर, राजा राममोहन राय, ईश्वरचंद्र विद्यासागर का नाम लेते ही नई चेतना जगती है।" नेताजी सुभाषचंद्र बोस, खुदीराम बोस, मास्टर सूर्य सेन, बाघा जतिन, प्रीतिलता वादेदार समेत कई वीरांगनाओं ने मां भारती की सेवा में जीवन लगा दिया। भारत को संवारने में बंगाल के इतने सारे लोगों के नाम हैं कि शाम हो जाएगी, पर नाम खत्म नहीं होंगे।काजी नजरुल इस्लाम, सत्यजीत रे, मृणाल सेन, उत्तम कुमार, सुचित्रा सेन ने भारत का नाम विदेशों में रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि बंगाल के लोग हमेशा दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करते रहेंगे। अथाह शक्ति से भरी बंगाल की जनता को नमन करता हूं।"

12:24 PMOct 22, 2020
PM मोदी : संख्या पर असर पड़ा, लेकिन दिव्यता और भव्यता वही

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि, बंगाल के अवनींद्र नाथ टैगोर ने ही भारत माता की दुर्गा रूपी तस्वीर बनाई थी। उन्होंने कहा कि इस बार हम सभी इस कोरोना संकट के बीच दुर्गापूजा मना रहे हैं, हर किसी ने अपना अद्भुत संयम दिखाया है। भले ही इस बार संख्या पर असर पड़ा हो, लेकिन दिव्यता और भव्यता तो वही है। उन्होंने कहा कि यहां दुर्गा को अपनी बेटी माना जाता है और घर में स्वागत किया जाता है इसके साथ ही सभी बेटियों को दुर्गा की तरह सम्मान करने की सीख दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा तभी पूरी होती है, जब हम किसी के दुख को दूर करते हैं।  

 

12:19 PMOct 22, 2020
PM मोदी: "यह पर्व भारत की पूर्णता का पर्व"

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि "यह पर्व भारत की पूर्णता का पर्व है। बंगाल की दुर्गा पूजा इस पूर्णता को नए रंग, श्रृंगार देती है। यह बंगाल की चेतना, ऐतिहासिकता का प्रभाव है। मैं बंगाल की भूमि को नमन करता हूं। बंगाल की भूमि से निकले महापुरुषों ने शस्त्र और शास्त्र से सेवा की है। उन्होंने पूरी मानवता को दिशा दिखाई। रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, मां आनंदमयी, महर्षि ऑरबिंदो, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर, राजा राममोहन राय, ईश्वरचंद्र विद्यासागर का नाम लेते ही नई चेतना जगती है।"

12:18 PMOct 22, 2020
PM मोदी ने बंगाल के कई स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

इस दौरान PM मोदी ने बंगाल के कई स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने  कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद समेत अन्य बंगाल के लोगों को याद करने का भी दिन है। आज के भारत को संभालने में बंगाल का सबसे बड़ा योगदान है।

 

 

12:16 PMOct 22, 2020
PM नरेंद्र मोदी का संबोधन

PM नरेंद्र मोदी ने आज यानि गुरुवार को इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं । अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने बंगाली भाषा में की। PM मोदी ने कहा कि भक्ति की शक्ति ऐसी है कि मैं दिल्ली नहीं बल्कि बंगाल में ही हूं। जब मां दुर्गा का आशीर्वाद हो तो पूरा देश ही बंगाल हो जाता है। PM ने कहा कि बंगाल की धरती से निकले लोगों ने शस्त्र और शास्त्रों से मां भारती की सेवा की है। 

 

 

 

12:07 PMOct 22, 2020
PM नरेंद्र मोदी अब बंगाल के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं

PM नरेंद्र मोदी अब बंगाल के कार्यक्रम में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के पंडाल के उद्घाटन से पहले PM मोदी का स्वागत किया जा रहा है।

Read more


कोलकाता. आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दुर्गा पूजा (Durga Puja) पंडाल का वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं। इस बेहद खास कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण हो गयी है, जिसका जायजा लेने के लिएBJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय सॉल्ट लेक के एक पूजा पंडाल में पहुंचे थे। PM मोदी जब बंगाल के दुर्गा पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, तब इसे राज्य के 10 दुर्गा पूजा पंडाल में लाइव भी दिखाया जाएगा।