देश

Published: Dec 04, 2020 09:40 AM IST

नौसेना दिवसPM नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर की भारतीय नौसेना की सराहना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को नौसेना दिवस (Navy Day) पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) की सराहना की और कहा कि वह निडरता के साथ देश के तटों की रक्षा करती है साथ ही जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है।

क्या कहा PM मोदी ने:

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘हमारे सभी पराक्रमी नौसैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडरता के साथ हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है। हम सदियों से चली आ रही भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा को भी याद करते हैं।”

क्यों मनाया जाता है नौसेना दिवस:

वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।