देश

Published: Dec 24, 2020 12:43 PM IST

देशविश्वभारती यूनिवर्सिटी में बोले PM मोदी- आत्मनिर्भर भारत का सार, गुरुदेव के विजन का आयाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

शांतिनिकेतन (कोलकाता). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)  ने बृहस्पतिवार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को विश्व कल्याण का मार्ग बताया और कहा कि यह भारत को सशक्त करने के साथ विश्व में समृद्धि लाने का भी अभियान है। पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन  (Shantiniketan) स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय (Visva-Bharati University) के शताब्दी समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी विश्वविद्यालय से निकला संदेश आज पूरे विश्व तक पहुंचा रहा है।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस समारोह के दौरान उपस्थित थे।

क्या कहा PM मोदी ने:

रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा 1921 में स्थापित विश्व भारती, देश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर पश्चिम बंगाल की प्रमुख हस्तियों में गिने जाते हैं। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्ष 1951 में विश्व भारती को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था और उसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में शुमार किया गया था। प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होते हैं।