देश

Published: Jun 23, 2022 11:35 AM IST

President Election 2022राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना, कल भरेंगी अपना नामांकन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार BJP और साथी दलों की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं। बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए वे कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

बता दें कि, भावी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में बताया कि मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, यह अविश्वसनीय सा ही लग रहा है। 

दरअसल ओडिशा की एक बैंक में कार्यरत इतिश्री ने खुद को संयत करते हुए कहा कि, “हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। हमें इस पर अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा होने जा रहा है। इतिश्री ने कहा कि खुद उनकी मां को भी यह बिल्कुल भी भरोसा नहीं था।” 

राष्ट्रपति के लिए मुर्मू की मजबूती 

केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी कुल 5,26,420 मत हैं। वहीं मुर्मू को जीतने के लिए 5,39,420 मतों की जरूरत होगी। ऐसे में अगर चुनावी समीकरणों को समझे तो ओडिशा से आने के कारण सीधे तौर पर मुर्मू को BJD का समर्थन मिल रहा है। यानी BJD के 31000 मत भी उनके पक्ष में ही पड़ेंगे। 

वहीं अब YSR कांग्रेस भी साथ आती है तो उसके भी 43000 मत ओर साथ ही आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए मुर्मू का विरोध करना थोडा मुश्किल होगा। तब अगर झामुमो पर भी दबाव आया तो मुर्मू  को करीब 20000 वोट और मिल जाएंगे। ऐसे में इन सभी को जोड़े तो राजग के पास फिलहाल 6 लाख से ज्यादा मत होंगे।