देश

Published: Jun 05, 2020 12:24 PM IST

मोदी आदित्यनाथ जन्मदिनप्रधानमंत्री मोदी ने योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और मेहनती मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।” मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ भगवान उन्हें लंबी आयु दें और स्वस्थ रखें।” आदित्यनाथ का जन्म पांच जून, 1972 को हुआ था।