देश

Published: Jul 16, 2021 03:26 PM IST

Politicsप्रियंका गांधी 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचीं लखनऊ, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha)  के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची। उसके बाद वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए निकलीं। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका हवाई अड्डे से निकलकर आलमबाग, चारबाग और बापू भवन होते हुए हजरतगंज पहुंचीं और वहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी।

सिंह ने बताया कि प्रियंका अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अमेठी तथा रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी। उसके बाद वह बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगी। उसके बाद शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।