देश

Published: Jul 17, 2021 11:53 AM IST

VideoTwitter पर हुआ 'प्रियंका गांधी शर्म करो' ट्रेंड, जब कांग्रेसियों ने की बेरोजगारों की 'सिर-फोड़' पिटाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ. एक बड़ी खबर के अनुसार उत्तर कांग्रेस (Congress) की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) जहाँ बीते शुक्रवार को अपने 3 दिवसीय दौरे पर उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) पहुंचीं। वहीं इस दौरान लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान से पहुंचे कुछ बेरोजगारों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही इस मार-पिटाई में कइयों के सिर फोड़ दिए गए। इन बेरोजगारों की बस यही गलती थी कि वे अपनी समस्याओं को लेकर प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे। लेकिन इन लोगों के साथ हुई कथित मारपीट के बाद अब यह मामला Twitter पर #प्रियंका गांधी शर्म करो के साथ जोर शोर से ट्रेंड हो रहा है।

प्रियंका गांधी शर्म करो हुआ Trend:

दरअसल बीते शुक्रवार को की उत्तर कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने  3 दिवसीय दौरे पर उत्तरप्रदेश पहुंचीं हैं। तभी वहां लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान से पहुंचे कुछ बेरोजगारों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भयंकर रूप से पिटाई कर दी। इसमें कई बेरोजगारों के सर भी फूटे। इन लोगों के यही गलती थी कि अपनी समस्याओं को लेकर प्रियंका गांधी से बस मिलना चाहते थे, लेकिन बजे उन्हें मिलने देने के, उन्हें तबियत से कूट दिया गया। अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया और खासकर Twitter पर #प्रियंका गांधी शर्म करो जोरशोर से ट्रेंड हो रहा है।

घटना से गहलोत सरकार ने खींचे हाथ:

लेकिन इन सब मुद्दे पर सबसे बड़ी हैरानी यह है कि इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया कि, पार्टी किसी भी सरकार की हो, लेकिन सबको नौकरी देना फिलहाल मुमकिन नहीं है। गौरतलब है कि बेरोजगार पिछले कई दिनों से दिल्ली और जयपुर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच करीब 100 से अधिक बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। लेकिन उनसे मिलने के बजाय इन बेरोजगारों की  पिटाई हो गयी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद फिलहाल उत्तरप्रदेश के लखनऊ दौरे पर हैं।