देश

Published: Jan 16, 2024 12:31 PM IST

Bhagwant Mann Death threatभगोड़े खालिस्तानी आतंकी पन्नू की बड़ी हिमाकत! पंजाब के CM भगवंत मान को दी जान से मारने की धमकी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी (Death Threat) मिली है। अन्य मीडिया से मिली खबर के अनुसार खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatvant Singh Pannun)  ने CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी भेजी है। 

इतना ही नहीं आगामी 26 जनवरी को खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए सभी साथी गैंगस्टर को साथ आने को कहा है। वहीं साथ ही पंजाब के DGP गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तानियों और गैंगस्टर पर लगातार हो रही कठोर कार्रवाई से पन्नू समेत अन्य गैंगस्टर और खालिस्तानी समर्थक अब बुरी तरह से बौखला गए हैं। ऐसे में उनके द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी गई धमकी इसी का एक उदाहरण बताया जा रहा है। 

गौरतलब है कि, बीते कुछ समय से पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है।

बताते चलें कि बीते हफ्ते ही खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने  आगामी 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक समारोह पर भारत सरकार को खुली धमकी दी थी। इसके साथ ही उसने मुस्लिम समुदाय से इस समारोह का जबरदस्त विरोध करने का भी आग्रह किया था। वहीं अपनी हिम्मत को बढाते हुए उसने अब पंजाब के CM मान को ही जान से मारने की धमकी दी है।