देश

Published: Mar 19, 2022 12:12 PM IST

Punjab Goverment 2022पंजाब : आज हुआ 'आप' सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, 10 में से 5 मालवा, 4 माझा और 1 दोआब से बने मंत्री

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/चंडीगढ़. एक तरफ पंजाब में जबरदस्‍त जीत के साथ सत्ता में एंट्री करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के 10 मंत्री ने आज शपथ ली है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ट्वीट के जरिये पहले ही मंत्री बनने वाले विधायकों के बारे में जानकारी दे दी थी। इन 10 मंत्रियों में से पांच मालवा, चार माझा और एक दोआबा से हैं। साथ ही अज एक महिला को भी मंत्री बनाया गया है। पता ही कि इससे पहले, पंजाब में आम आदमी की जबरदस्‍त जीत के बाद भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में अकेले ही शपथ ग्रहण की थी। 

पता हो कि, आज शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित राजभवन (Rajbhavan) में हो रहा है। इसके बाद लगभग साढ़े 12।30 बजे कैबिनेट की पहली मीटिंग भी होगी। इसके साथ ही पंजाब के नए CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर अपने नए मंत्रियों की लिस्ट शेयर की।

इसके साथ ही आज जिन मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, उनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ। बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रह्म शंकर (जिम्पा) के नाम शामिल हैं। वहीं इन नए मंत्रियों में एक महिला डॉ. बलजीत कौर भी अब शामिल हैं।

ख़ास बात यह रही कि इन नए मंत्रियों में मलोट की विधायक बलजीत कौर और मानसा के MLA विजय सिंगला के रूप में 2 डॉक्टर शामिल हुए हैं। वहीं इस समीकरण में जंडियाला के विधायक हरभजन सिंह के रूप में एक रिटायर्ड अफसर भी मंत्रियों में शामिल हुए हैं। जी हाँ, हरभजन सिंह ETO के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

इस तरह से देखा जाए तो ‘आप’ ने इस बार कैबिनेट के लिए नाम फाइनल करते समय जातिगत फैक्टर का भी पूरा ख्याल रखा हाई। वहीं आज नए मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बाद सरकार में CM भगवंत मान समेत 4 जट्‌टसिख, 3 हिंदू और 4 दलित मंत्री हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि मान कैबिनेट में अभी 6 और चेहरे शामिल हो सकते हैं। इसमें से आठ ऐसे विधायक हैं जो पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। पता हो कि 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में AAP ने 92 सीटें जीती हैं।