देश

Published: Mar 25, 2023 10:15 AM IST

Rahul Gandhi Issueराहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) क संसद सदस्‍यता जाने के बाद राजनीती तेज हो गई है। कांग्रेस इसे बीजेपी पर केंद्र सरकार की चाल मान रही है तो बीजेपी इसे न्याय व्यवस्था मान रही है। फ़िलहाल दोनों पक्षों में विवाद काफी गहराता जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का श्राप लगा है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है। जब चारा घोटाले में आदेश आया था और लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी। उस समय राहुल गांधी उनसे नहीं मिलते थे। राहुल गांधी ने तब ऐसे मामले में अपील के प्रावधान से संबंधित अध्यादेश को फाड़ दिया था। लालू जी ने उस समय राहुल गांधी को श्राप दिया था।   

देश भर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता खत्‍म करने को लेकर हंगामा मच गया है। कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आएं हैं। वहीं देशभर का विपक्ष एकजुट होकर राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र का विरोध कर रहा है। राहुल गांधी के इस मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने अपने मतभेद भुलाकर राहुल गांधी का साथ दिया। सारा विपक्ष बिना कुछ कहे एक जुट हो गया है। माना जा रहा है कि इसी के बहाने 2024 लोकसभा चुनाव की भी तैयारी हो रही है। कांग्रेस इमोशनल कार्ड खेल रही है वहीं बीजेपी ने इसे कानून की प्रक्रिया बताया है।