देश

Published: Aug 28, 2022 08:47 PM IST

Congress Presidentराहुल गांधी ही होंगे कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी अध्यक्ष चुनाव से पहले ही बोले वरिष्ठ नेता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File photo

नई दिल्ली: कांग्रेस की CWC की बैठक में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President Election) का चुनाव करने का फैसला लिया गया। जिसके अनुसार यह चुनाव, 17 अक्टूबर को होगा और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। इस फैसले के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat)ने कहा कि, जल्द ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। पूर्व सीएम ने कहा, ‘जल्द ही राहुल जी कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। हम सभी पार्टी कार्यकर्ता उम्मीद करते हैं और राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार करने का अनुरोध करते हैं।’

दूसरी तरफ, राज्य सभा के प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि, राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मेरी निजी राय है कि राहुल गांधी को आगे बढ़कर कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। वह कांग्रेस पार्टी को एकजुट और मजबूत कर सकते हैं। पता हो कि, 2019 में आम चुनावों के बाद पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। 

उल्लेखनीय है कि, राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में [पार्टी की जिम्मेदारी संभाली थी। मगर उन्होंने भी G-23 नेताओं के बगावत के बाद अगस्त 2020 में पद छोड़ने की पेशकश की थी लेकिन CWC ने उनसे जारी रखने का आग्रह किया था। 

19 को मिलेगा नया अध्यक्ष 

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और इसकी अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी। वहीं, 19 अक्टूबर को नया अध्यक्ष मिलेगा। चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर को आरंभ होगी और इसकी आखिरी तिथि 30 सितंबर होगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई।