देश

Published: Feb 05, 2024 01:48 PM IST

Jharkhand Newsराजभवन ने भी मेरी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई, हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
झारखंड विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) की आज से दो दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत हुई। साथ ही चंपई सोरेन (Champai Soren) सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इसके लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) भी विभानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदन को संबोधित भी किया है। हेमंत सोरेन ने राजभवन पर आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मेरी गिरफ्तारी में राजभवन ने भी अहम भूमिका निभाई है।

बुरी नजर डालने वाले को देंगे मुंह तोड़ जवाब 

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी की काली रात रही। देश के लोकतंत्र में यह काली रात जुड़ी। देश में ऐसा पहली बार हुआ है किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा। जिस तरीके से यह घटना घटित हुई है। मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं। 

सोरेन यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ED ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नजर डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मोल नहीं।

ED-CBI-IT पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है। ED-CBI-IT जो देश की विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कही जाती हैं, जहां करोड़ों रुपए डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका करने की इनके पास औकात नहीं है। 

हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब

बता दें कि सोरेन ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर आज सुनवाई भी थी।  झारखंड हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर ED से जवाब मांगा है। HC ने 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है।अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।