देश

Published: Aug 22, 2022 10:25 AM IST

Pak Handler Arrested दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, 6 साल पहले ही मिली थी भारत की नागरिकता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: भारत (India) का दुश्मन देश पाकिस्तान (Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। वह अक्सर भारत के ख़िलाफ़ कुछ न कुछ साजिश करता रहता है। वहीं, अब पाकिस्तान के एक जासूस का पर्दाफाश हुआ है। पाकिस्तान के इस मोहरे को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से गिरफ्तार किया गया है। 

हैरानी की बात यह है कि, यह शख्स ने पाकिस्तान से आने के बाद भारत में नागरिकता चुका एक हिंदू शरणार्थी (Hindu Refugee) है। अब इस शरणार्थी को ही दुश्मन के लिए जासूसी के आरोप में अरेस्ट किया गया है।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, राजस्थान इंटेलिजेंस ने 46 वर्षीय भागचंद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। भागचंद ने 6 साल पहले भारत की नागरिकता ली थी। वह वर्तमान में दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था। बता दें कि, इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि, भागचंद पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। इतना ही नहीं वह दिल्ली से महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि, ये आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली के संवेदनशील जगहों की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था।

स्वतंत्र दिवस के पहले दिन यानी 14 अगस्त को भीलवाड़ा से नारायण लाल गाडरी नाम के व्यक्ति को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसकी  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उसका मोबाइल देखा। तब उन्हें पता चला कि दिल्ली के संजय कॉलोनी भाटी माइंस निवासी भागचंद भी उसके साथ मिला हुआ था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर भागचंद के भी अकांउट में पैसे डाल रहे थे। 

आरोपी पिछले तीन साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह ऑटो चलाते हुए दिल्ली के अलग-अलग जगहों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजता रहता था।

भागचंद का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। आरोपी भागचंद साल 1998 में अपने परिवार के साथ वीज़ा पर भारत आया था। भारत आने के बाद वह मजदूरी करने लगा। वहीं, तीन साल पहले इसे भारत की नागरिकता मिली है।