देश

Published: Apr 17, 2024 01:36 PM IST

Rajnath Singh भारत में भगवान राम का विरोध करने वालों का होता रहा है पतन, कांग्रेस व कम्युनिस्ट का भी होगा यही हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
राजनाथ सिंह-(फोटो-एक्स-राजनाथ सिंह)

कासरगोड : केरल में एक चुनावी जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को दावा किया कि भारत में जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है, उसका पतन हुआ है और यही देश में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ हो रहा है। वहीं भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होने के कारण वह तरक्की कर रही है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों की हालात देखकर लोगों को उसके भविष्य का अंदाजा होता जा रहा है।

देश का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों दल भगवान राम या रामनवमी के महत्व को नहीं समझते। कांग्रेस और माकपा विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं।

भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने एक चुनावी बैठक में कहा,‘‘ उन्होंने राम नवमी का पर्व मनाने में बाधा डाली। हम सबको मालूम है कि भारत में जिसने भी भगवान राम का विरोध किया है उसका पतन हुआ है और यही देश में कांग्रेस और माकपा के साथ हुआ है।

राजनाथ सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और वह देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों की कथनी और करनी में अंतर है। जिससे उसका सफाया होना तय है। वहीं आत्मविश्वास से परिपूर्ण भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में केरल में दोहरे अंक में सीटें मिलेंगी।

आपको बता दें कि केरल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार जून को होगी।

— एजेंसी इनपुट के साथ