देश

Published: May 18, 2023 09:57 AM IST

Ratanlal Kataria Passed Awayहरियाणा में अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, PGI में ली अंतिम सांस, CM खट्टर ने जताया दुख

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया का आज निधन (Ratanlal Kataria passed away) हो गया। लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने आज सुबह यानी 18 मई को पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में अंतिम सांस ली। इस सूचना के बाद बीजेपी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि कल सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। उनका हाल चाल जाना था।  

हरियाणा के सीएम ने ट्वीट (tweet) कर उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति !

बता दें कि रतन लाल कटारिया साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले तीसरे नेता थे। तजुर्बा और जमीनी चेहरा होना ही रतनलाल कटारिया की ताकत थी और यही वजह रही की बीजेपी ने अपने सबसे पुराने लेकिन कद्दावर चेहरे को अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से मैदान में उतारा था।  2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था।  2019 में कुमारी सैलजा को हरा कर उन्होंने अपनी पुरानी हार का बदला ले लिया था। हरियाणा की सक्रिया राजनीति में उनका करियर 1980 के दशक में शुरू हुआ था।