देश

Published: Mar 12, 2023 10:51 AM IST

RSS Meetingहरियाणा में RSS की मीटिंग शुरू, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में हुए शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

पानीपत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बेहद महत्वपूर्ण बैठक आज से हरियाणा में शुरू हो गई है। पानीपत के समालखा एरिया में हो रही मीटिंग में RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) समेत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा के पानीपत के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक शुरू हो गई है। 

पानीपत में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ. मनमोहन वैद्य (Dr. Manmohan Vaidya) ने कहा कि महिलाओं को ‘शाखाओं’ से जोड़ने पर बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 42,613 स्थानों पर 68,651 दैनिक शाखाएं चल रही हैं। 26,877 साप्ताहिक बैठकें होती हैं। 10,412 संघ मंडली हैं। 2020 की तुलना में 6,160 शाखाएं बढ़ी हैं। साप्ताहिक बैठकें 32% बढ़कर 6,543 हो गई हैं। संघ मंडली में 20% की वृद्धि हुई। संघ देश भर में 71,355 स्थानों पर मौजूद है। 

बता दें कि ये मीटिंग 14 मार्च तक चलेगी। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले RSS की टॉप लीडरशिप की यह आखिरी बड़ी मीटिंग हो रही है। इस लिहाज से इसमें संघ और BJP के बीच को-ऑर्डिनेशन का काम करने वाले कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। इसके अलावा RSS के कुछ लोगों की जिम्मेदारियां बदलने का फैसला भी इसमें हो सकता है। फ़िलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक काफी अहम है। RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 4 दिन पहले ही समालखा पहुंच गए।