देश

Published: Mar 12, 2023 03:04 PM IST

London-Mumbai Flightएयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा: धूम्रपान कर यात्री ने की क्रू मेंबर्स के साथ बत्तमीजी, हाथ-पैर बांधकर देना पड़ा इंजेक्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File photo

नई दिल्ली : बीते कुछ दिनों से फ्लाइट में होने वाली घटनाएं लगातार दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में एक पैसेंजर के हंगामा का मामला सामने आए है। एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट (London-Mumbai flight) में हंगामे के बाद उस वक्त बवाल हो गया जब एक यात्री धूम्रपान करके अन्य यात्रियों से भिड़ गया। 

फ्लाइट में हंगामा

लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। दुर्व्यवहार के आरोप में सहार पुलिस स्टेशन में 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि यह यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था। इसके बाद जब क्रू मेंबर्स ने उसे रोका तो वह उन पर चिल्लाने लगा। इसके साथ ही उसने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की।

यात्रियों की जान खतरे में

उसके इस हरकत से विमान में सवार सभी यात्रियों की जान खतरे में आ गई। एक यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की तो शख्स ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बैठा दिया तो बाद वो अपना सिर पीटने लगा फिर मुंबई में फ्लाइट लैंड होने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। 

देना पड़ा इंजेक्शन

जिसके बाद फ्लाइट में मौजूद एक क्रू मेंबर, जो डॉक्टर थे उनके जरिए शख्स को  दो इंजेक्शन दिए गए। बता दें कि यह यात्री भारतवंशी है, लेकिन उसके पास अमेरिकन सिटिजनशिप है। यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 सहित विमान अधिनियम 1937 की धारा 21, 22, 25 के तहत FIR दर्ज करवाई है। 

मामला दर्ज

फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उसने फ्लाइट में कथित तौर पर अन्य यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया था। वह हाथापाई की स्थिति में आ गया था। सुबह करीब 8.20 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले केबिन क्रू से भी भिड़ गया था।