देश

Published: Dec 17, 2022 10:55 AM IST

Pathan Controversyफिल्म पठान पर भड़की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कहा- 'खून में हिन्दू है तो...' देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: देश में कई मुद्दे है है जिसे लेकर विवाद का माहौल है, ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ इन दिनों विवादों में है। फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी ने विवाद को और बढ़ा दिया है। हर तरफ से फिल्म का विरोध हो रहा है और अब इस विवादों के बीच ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज नहीं होगी। हिंदुओं ने फिल्म के बहिष्कार किया है। दरअसल पठान फिल्म का विरोध करने के लिए एक के बाद एक जनप्रतिनिधि भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में भाजपा नेता राम कदम ने इस फिल्म को लेकर अपना बयान दिया था, अब इसी तरह अब इस बहस में भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी कूद पड़ी हैं। 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का ट्वीट

आपको बता दें कि उन्होंने ट्वीट कर फिल्म ‘पठान’ को लेकर अपना विरोध जताया है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिल्म ‘पठान’ का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर एक वीडियो भी शेयर किया। ट्वीट किये गए इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘फिल्म में बेशर्म रंग गाने में भगवा और हिंदुओं का अपमान किया गया है, इसलिए मैं हिंदुओं से अपील करता हूं कि उनकी कोई भी फिल्म न देखें। अगर आपमें हिंदू खून है तो आपको इस फिल्म का पुरजोर विरोध करना चाहिए और इसे देखने नहीं जाना चाहिए।’ उनका यह ट्वीट इस समय वायरल हो रहा है।

पठान का किया कड़ा विरोध 

जैसा कि आप इस वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते है कि सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने पूरे बयान में भगवा वस्त्र के इस्तेमाल की निंदा की है। यह फिल्म मध्य प्रदेश में भी रिलीज नहीं होगी। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कानून की मदद की जरूरत पड़ी तो वह उसके लिए भी तैयार हैं। ऐसे में अब पठान को लेकर कई लोग अपना कड़ा विरोध जता रहे है। 

Video Credit- News24 

 

फिल्म रिलीज होती है या नहीं? 

इस बीच ‘बेशरम रंग’ गाना रिलीज होने के बाद से ही विवादों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। इसके अलावा कई राज्य भी इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग तो फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि इन तमाम आलोचनाओं का फिल्म पर क्या असर पड़ता है और फिल्म रिलीज होती है या नहीं। फ़िलहाल पठान को लेकर देश में माहौल गरमाया हुआ है।